नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर रविवार, 13 सितंबर को शाम 4 बजे भाजपा जिला कार्यालय, तपोभूमि नीमच पर पत्रकार-वार्ता आयोजित की जाएगी।
पत्रकार-वार्ता को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक मंदसौर यशपाल सिंह सिसोदिया संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल करेंगी।
इस अवसर पर विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार, विधायक जावद ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक मनासा अनिरुद्ध माधव मारू एवं सेवा संकल्प अभियान संयोजक हेमंत हरित विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
पत्रकार-वार्ता में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा कार्यों, सामाजिक सरोकारों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उक्त जानकारी भाजपा जिला नीमच के जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी ने दी।