नीमच। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल के मार्गदर्शन में मंडल कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा कर रूपरेखा तय की गई।
बैठक में जिला प्रभारी हेमंत हरित, मंडल प्रभारी श्याम काबरा, मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, जिला कार्यसमिति सदस्य मुकेशराव तावरे एवं राजू मुकाती की उपस्थिति रही। बताया गया कि 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ होगा, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान के सभी कार्यक्रमों में सक्रियता के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री किशन अहिरवार ने किया। आभार मंडल महामंत्री दिलीपसिंह चौहान ने माना।
इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, पार्षद, एल्डरमैन, सरपंच, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।