नीमच। भारतीय जनता पार्टी भादवामाता मंडल के रेवली-देवली शक्ति केंद्र पर किसान मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सिसोदिया (छायन) के स्वागत में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। शक्ति केंद्र के सहसंयोजक लालजी नागदा के निवास स्थान पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से उनका आत्मीय एवं भव्य अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में भादवामाता मंडल अध्यक्ष पूजा अनिल जी शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सिसोदिया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष डॉ. मोहन नागदा एवं राजीव गरासिया, मंडल मंत्री हीरालाल कुमावत एवं गोविंद सालवी, बूथ अध्यक्ष दिलीप सिंह बोराना, श्यामसुंदर नागदा एवं कन्हैयालाल पुरोहित सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुरेंद्र सिंह सिसोदिया जैसे सक्रिय एवं जुझारू कार्यकर्ता को किसान मोर्चा की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में किसानों के बीच संगठन की पहुंच और अधिक मजबूत होगी तथा किसान हित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह यह संदेश दे रहा था कि भाजपा का संगठन गांव-गांव मजबूत है और किसान मोर्चा को नई जिम्मेदारी के साथ नई दिशा देने के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं।
कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसान हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।