BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2026, 7:43 pm
KHABAR : 25 साल की सेवा का संदेश लेकर जनता के बीच उतरेगी भाजपा, मक्सी मंडल ने बनाई महीनेभर की रणनीति, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

मक्सी। भारतीय जनता पार्टी मक्सी मंडल की मासिक कामकाजी बैठक 9 सितंबर 2026 को पाटीदार धर्मशाला में मंडल अध्यक्ष गोविंद पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ (जन सेवा ही प्रभु सेवा), शक्ति केंद्र बैठकों एवं ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत रूपरेखा तय की गई।

बैठक में मुख्य वक्ता एवं जिला मंत्री तथा मंडल प्रभारी उमेश टेलर और मंडल सह प्रभारी महेश भावसार ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

जन-जन तक पहुंचने का माध्यम बनेगा सेवा संकल्प अभियान : टेलर
मुख्य वक्ता उमेश टेलर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ एक माह तक जन-जन को जोड़ने का माध्यम बनेगा। उन्होंने अभियान के प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर पर सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर पर प्रत्येक परिवार दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान का सहभागी बनेगा। यह दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगा।

इसी प्रकार ‘कहानी बदलाव की’ कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में जाकर जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से व्यक्तिगत संपर्क करेंगे। योजनाओं से नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की वास्तविक कहानियों के छोटे वीडियो तैयार कर डिजिटल डेटाबेस बनाया जाएगा।

‘सेवा स्मरण’ के तहत 25 वर्षों के सेवा कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की यात्रा को सरल और भावनात्मक नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों एवं सामुदायिक केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।

टेलर ने कार्यकर्ताओं से शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर पूरी सक्रियता के साथ जुटने तथा अभियान के सभी 12 कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। मंडल सह प्रभारी महेश भावसार ने संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया।

पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद-
बैठक के प्रारंभ में स्वागत भाषण मंडल महामंत्री मोड़ सिंह लोधी ने दिया। अंत में आभार मंडल महामंत्री सुनील पडया ने व्यक्त किया। बैठक का संचालन संगठन पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मक्सी मंडल मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता, प्रवक्ता मनोज पटेल, ओम चौधरी, दिलीप लोधी, मुकीम खान, मोहसिन खान, विष्णु पाटीदार, भगवान सिंह सहित पार्षदगण, एल्डरमैन कृष्ण लाल भावसार, कैलाश मंडलोई, राधेश्याम परमार, राकेश चौधरी, मुकेश मंडलोई, मनोहर केलोडिया, प्रमोद मेहता, मधुसूदन करनावदीया, मनोहर लशकन, अमित सोनी, मनोज पटेल, मनीष वर्मा, पवन परिहार, महिला मोर्चा से पुष्पा भावसार, संगीता जैन, कैलाश चंद पाटीदार, विष्णु मंडलोई, अनिल पटेल सहित जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा सदस्य एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE