खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष की लंबी यात्रा को भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प यात्रा के रुप में मना रही है। एक माह के इस सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत पीएम मोदी के जन्मदिन याने गुरुवार से की गई। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा ने जिलेभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। इनमें भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन, युवाओं, छात्र-छात्राओं ने उत्साह से शामिल होकर दूसरों का जीवन बचाने अपना अमूल्य रक्तदान किया। इन शिविरा में शिविरों में पहुंचकर रक्तदाताओं का भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे और कलेक्टर गुरुप्रसाद ने प्रमाण-पत्र देकर आभार जताया। रक्तदाताओं में छात्राएं खासकर पहली बार रक्तदान करने वाली युवतियां भी आगे रही।
यह शिविर जिला प्रशासन के सहयोग से जिला अस्पताल, स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में आयोजित किए गए। इन शिविरों में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राह्मणे ने भी शामिल होकर रक्तदाताओं का आभार जताते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। शिविर के दौरान कलेक्टर गुरुप्रसाद, एसडीएम सत्येंद्र बैरवा भी जिला अस्पताल एवं अभ्युदय विश्वविद्यालय पहुंचे और रक्तदाताओं का आभार जताते हुए उन्हें सर्टिफिकेट वितरित किए। श्रीमती ब्राह्मणे ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है और मैं उन्हें बधाई देती हूं। आज हमारा सेवा संकल्प अभियान शुरु हुआ है, जो एक माह तक चलेगा। आज रक्तदान के माध्यम से जिले के सैंकड़ों लोगों ने पीएम के दीर्घायू होने की कामना की है, यह जनता का पीएम के प्रति स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। शाम के समय हर घर में आशीर्वाद का दीया जलाएंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शालिनी रतोरिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ के केएल शर्मा आदि कार्यकर्ता-पदाधिकारी मौजूद रहे।