मंदसौर। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित एवं अभियान के जिला संयोजक तथा गरोठ विधायक चंद्र सिंह सिसोदिया ने जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ अभियान की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों, जिम्मेदारियों एवं व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों से अभियान को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने को लेकर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, मंदसौर जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, गरोठ जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रणजीत सिंह चौहान सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन भाजपा महामंत्री शिवराज सिंह घटावदा ने किया। आभार विजय सुराणा ने माना।