BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2026, 6:08 pm
BIG REPORT : छात्रावास में दो महीने से पानी को तरसे छात्र, फूटा गुस्सा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रेवास-देवड़ा मार्ग पर किया चक्काजाम, प्रशासन ने दिया आश्वासन, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। दावतखेड़ी स्थित OBC बालक छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने रेवास-देवड़ा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने करीब एक घंटे तक सड़क पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। सूचना मिलने पर तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल, थाना प्रभारी और छात्रावास प्रबंधन मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ABVP पदाधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

दो महीने से पानी की समस्या, खराब पड़ा वॉटर कूलर-
ABVP ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि छात्रावास में करीब दो महीने से पेयजल की समस्या बनी हुई है। वॉटर कूलर खराब होने के कारण विद्यार्थियों को टंकी के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि टंकी का पानी पीला दिखाई देता है और पीने योग्य नहीं लगता।

संगठन के अनुसार, समस्या सामने आने के बाद विद्यार्थियों के लिए फिलहाल कैंपर के पानी की व्यवस्था की गई है, लेकिन इसे स्थायी समाधान नहीं माना जा सकता। ABVP ने साफ एवं सुरक्षित पेयजल की स्थायी व्यवस्था करने तथा खराब वॉटर कूलर की मरम्मत कराने या नया कूलर लगाने की मांग की।

पानी की जांच और टंकी की सफाई की मांग-
ज्ञापन में छात्रावास के पानी की लैब से जांच कराने के साथ ही पानी की टंकी की नियमित सफाई और निरीक्षण कराने की मांग की गई। ABVP का कहना है कि विद्यार्थियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना छात्रावास प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

वाई-फाई, सुरक्षा गार्ड और CCTV की भी मांग-
ABVP ने छात्रावास में वाई-फाई सुविधा शुरू करने, सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने तथा जिन स्थानों पर CCTV कैमरे नहीं लगे हैं, वहां कैमरे लगाने की मांग भी रखी। इसके अलावा मेस और रंग-रोगन के अधूरे कार्यों को अच्छी गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराने की मांग की गई। संगठन ने छात्रावास में साफ-सफाई, शौचालय, बिजली सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का तत्काल निरीक्षण कराने की भी मांग की है।

पहले भी दो बार दे चुके हैं ज्ञापन-
ABVP के अमित गुप्ता ने बताया कि छात्रावास की समस्याओं को लेकर संगठन पहले भी दो बार ज्ञापन दे चुका है। इसके बाद कुछ कार्य शुरू हुए हैं, लेकिन कई समस्याएं अब भी बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगामी दिनों में बड़ा प्रदर्शन करेगा।

शाम तक पानी की व्यवस्था का आश्वासन-
मौके पर पहुंचे तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल ने बताया कि छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं को लेकर ABVP ने ज्ञापन दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पेयजल की व्यवस्था शाम तक कर दी जाएगी। शासन स्तर से जिन सुविधाओं के लिए सहायता की आवश्यकता है, उन्हें भी आगामी कुछ दिनों में उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE