नीमच। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला नीमच के अंतर्गत विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू नागदा (मोडी) ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा के निर्देशानुसार तथा संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, किसान मोर्चा संभाग प्रभारी हरीनारायण यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल की सहमति से मंडल अध्यक्षों की घोषणा की।
घोषित सूची के अनुसार भादवामाता मंडल नीमच से सुरेंद्रसिंह सिसोदिया, निवासी छायन को भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया। भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह सिसोदिया की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा को मजबूती मिलेगी तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने का प्रयास किया जाएगा।
जिला किसान मोर्चा द्वारा जारी सूची में नीमच, मनासा और जावद क्षेत्र के कुल 15 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इनमें दीनदयाल मंडल नीमच से मोहन गायरी, मुखर्जी मंडल नीमच से राजू पटेल, उत्तर मंडल नीमच से भोपालसिंह अहीर, दक्षिण मंडल नीमच से महेंद्रसिंह शक्तावत, भादवामाता मंडल से सुरेंद्रसिंह सिसोदिया और कुशाभाऊ मंडल नीमच से सत्यनारायण राठौर को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार मनासा क्षेत्र में दीनदयाल मंडल से जगदीश धाकड़, मुखर्जी मंडल से गणपत विश्वकर्मा, कुकड़ेश्वर मंडल से रामसिंह गुर्जर, रामपुरा मंडल से अमर रावत और कुशाभाऊ मंडल से घनश्याम मोरी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
जावद क्षेत्र में जावद मंडल से रामचन्द्र धाकड़, मोरवन मंडल से अशोक पाटीदार, रतनगढ़ मंडल से कैलाश सुधार और सिंगोली मंडल से जमनालाल धाकड़ को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुरेंद्रसिंह सिसोदिया की नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने हर्ष जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।