BREAKING NEWS
KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2026, 6:52 pm
BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत ने बढ़ाया व्यवसाय, ऋण सुविधा से आय में वृद्धि, बच्चों की शिक्षा और परिवार की जरूरतें पूरी करने में मिली मदद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक सहायता का माध्यम बन रही है। नगर परिषद जीरन के हितग्राही राजकुमार अग्रावत ने भी योजना का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। व्यवसाय से होने वाली आय से वे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ अपने बच्चों की शिक्षा पर भी बेहतर ढंग से खर्च कर पा रहे हैं।

अग्रावत ने बताया कि उन्हें योजना के तहत प्रारंभ में 10 हजार रुपये का ऋण मिला था। उन्होंने राशि का उपयोग व्यवसाय में किया और समय पर ऋण चुका दिया। इसके बाद उन्हें 20 हजार रुपये का ऋण मिला। इससे उन्होंने व्यवसाय को और व्यवस्थित किया, जिससे आय बढ़ाने में मदद मिली।

उन्होंने बताया कि व्यवसाय से होने वाली आय का असर परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ा है। वे अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में शिक्षा दिलाने में सक्षम हुए हैं। बच्चों की नियमित पढ़ाई से परिवार उनके बेहतर भविष्य को लेकर प्रयासरत है।

अग्रावत अब व्यवसाय के विस्तार के लिए 50 हजार रुपये के ऋण के लिए आवेदन कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे व्यवसाय को और बढ़ाने तथा परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।

अग्रावत ने योजना से मिले सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से मिले आर्थिक सहयोग से उन्हें व्यवसाय मजबूत करने, परिवार की जिम्मेदारियां निभाने और बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने में सहायता मिली है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE