दूदरसी। ग्राम पंचायत दूदरसी परिसर में गुरुवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सादे समारोह के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम शाम 7 बजे आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि शंभुलाल मेघवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जनपद पंचायत नीमच उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण धाकड़ एवं ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच व ग्राम पटेल लक्ष्मीनारायण पटेल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए। कुल 101 दीप जलाकर सेवा, समर्पण एवं त्याग की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव सोहनलाल शर्मा, सहायक विष्णु नागर, आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 की कार्यकर्ता-सहायिका, आशा कार्यकर्ता सहित ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को लड्डू वितरित किए गए।