BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2024, 6:15 pm
KHABAR : समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटवाए अधिकारी, पांच कर्मचारियों को किया सम्मानित, पढे़ खबर

Share On:-

डिंडौरी। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर विकास मिश्रा ने समय सीमा की बैठक विभागवार कार्यों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली।उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच कर्मचारियों को बैठक से पहले सम्मानित किया।अधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए है।


कलेक्टर ने इन कर्मचारियों का किया सम्मान
समय सीमा की बैठक से पहले कलेक्टर विकास मिश्रा ने पेय जल आपूर्ति के लिए पम्प ऑपरेटर रामेश्वर धुर्वे,वृक्ष संरक्षण के लिए सीताराम टेकाम,आयुष्मान कार्ड बनवाने में शालिग राम,संस्थागत प्रसव में रजनी साहू,जल आपूर्ति में पूजा देवी को सम्मानित किया है।


स्वास्थ्य कैंपों के लिए ग्रामों का निर्धारण कर महिला बाल विकास को दे सूचना
कलेक्टर ने बैठक में राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि शनिवार को लगने वाले स्वास्थ्य कैंपों के लिए ग्रामों का निर्धारण कर महिला एवम बाल विकास विभाग को सूचना दे।जिला पंचायत के कार्यों की समीक्षा कर निर्माणाधीन आवास,आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी, किसान क्रेडिट कार्ड, खाद्य आपूर्ति, निर्माणाधीन आंगनबाड़ी के संबंध में जानकारी ली। सार्वजनिक स्थल जैसे श्मशान घाट, आंगनबाड़ी, स्कूल, खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश जारी किए।

नगर परिषद के अधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों मीट बिक्री पर रोक,बारिश के पूर्व नालों की सफाई,निर्माणाधीन कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश जारी किए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के 20 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE