रतलाम। औद्योगिक क्षेत्र रतलाम को सैलाना रोड से बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय कांकड़ की विद्यमान कच्ची सड़क का उन्नयन कर उसे पक्का बनाया जा रहा है। इस कार्य के तहत किसी नए मार्ग का निर्माण नहीं किया जा रहा है, बल्कि पहले से मौजूद मार्ग का ही सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है।
निर्माण कार्य विद्यमान मार्ग पर ही किया जा रहा है, क्योंकि शासकीय कांकड़ के दोनों ओर निजी भूमि स्थित है। सड़क निर्माण निर्धारित स्वीकृत डिजाइन एवं तकनीकी मापदंडों के अनुसार किया जा रहा है।
निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है। निर्माण क्षेत्र में उल्लेखित नलकूप शामिल नहीं है और न ही कार्य उससे प्रभावित हो रहा है। परियोजना पूर्ण होने के बाद औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से सुगम एवं बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी, जिससे आवागमन के साथ औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।