BREAKING NEWS
KHABAR : धनतेरस पर उज्जैन के जिला कोषालय में गूंजे.. <<     BIG NEWS : नेशनल हाईवे-52 पर रफ्तार का कहर, सांवरिया.. <<     NEWS : 25 क्विंटल गन्ने के पौधों से सज रही कल्लाजी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर-नीमच के रेल यात्रियों के लिए.. <<     KHABAR : दूध उत्पादन में दम दिखाने वाले पशुपालकों.. <<     KHABAR : मंदसौर के 500 साल पुराने लक्ष्मी-नारायण.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिला अस्पताल में अब स्तन कैंसर की.. <<     BIG NEWS : न खरीद सके हर दुकान से सामान, तो मिठाई.. <<     KHABAR : सेगांव में संघ का पथ संचलन, भगवा ध्वज के.. <<     KHABAR : देश का अनोखा मंदिर, जहां शिव के साथ.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास गोवंश.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की बड़ी खबरें | भादवा माता.. <<     धनतेरस पर कसरावद के बाजारों में उमड़ा आस्था.. <<     KHABAR : धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की.. <<     VIDEO: दीपावली पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति.. <<     BIG NEWS : जंगल की झाड़ियों से लेकर हाईवे के होटलों.. <<     VIDEO: अब विधानसभा में नहीं चलेगा कागजों का खेल!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2026, 6:36 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिला अस्पताल में अब स्तन कैंसर की शुरुआती जांच होगी आसान, दीपावली पर मिली डिजिटल मैमोग्राफी मशीन की सौगात, गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटरयुक्त कार्डियक एम्बुलेंस भी मिली, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मंदसौर जिला अस्पताल को दीपावली के अवसर पर दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात मिली है। गनेड़ीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट और रोटरी क्लब की ओर से अस्पताल को डिजिटल मैमोग्राफी मशीन और कार्डियक एम्बुलेंस प्रदान की गई है। मैमोग्राफी मशीन से महिलाओं में स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान में मदद मिलेगी, वहीं वेंटिलेटर सहित आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं से लैस कार्डियक एम्बुलेंस गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और जरूरत पड़ने पर दूसरे शहरों में रेफर करने में उपयोगी होगी।

शनिवार को जिला अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दोनों सुविधाएं अस्पताल प्रबंधन को सौंपी गईं। इस अवसर पर गनेड़ीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रदीप गनेड़ीवाल, कलेक्टर दिव्यांक सिंह, लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, विधायक विपिन जैन और पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया सहित अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टर और नागरिक मौजूद रहे।

स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा नहीं होने से होती थी देरी-
प्रदीप गनेड़ीवाल ने बताया कि महिलाओं में स्तन कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा नहीं होने के कारण कई बार बीमारी की शुरुआती अवस्था में पहचान नहीं हो पाती और इलाज शुरू होने में देरी होती है। डिजिटल मैमोग्राफी मशीन उपलब्ध होने से अब जिला अस्पताल में ही स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए जांच की सुविधा मिलेगी। बीमारी का समय पर पता चलने से इलाज जल्द शुरू करने में मदद मिलेगी।

वेंटिलेटर और जरूरी सुविधाओं से लैस है एम्बुलेंस-
प्रदीप गनेड़ीवाल के अनुसार, कार्डियक एम्बुलेंस में वेंटिलेटर सहित मरीज की देखभाल के लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसका उपयोग गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही जरूरत पड़ने पर दूसरे शहरों के अस्पतालों में रेफर करने के लिए किया जाएगा। रास्ते में मरीज की हालत बिगड़ने पर एम्बुलेंस में मौजूद सुविधाओं की मदद से अस्पताल पहुंचने तक उपचार जारी रखने में मदद मिलेगी।

गांठ और असामान्य बदलाव की पहचान में उपयोगी है मैमोग्राफी-
जिला अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रितु साहू ने बताया कि मैमोग्राफी एक विशेष प्रकार की एक्स-रे जांच है, जिसका उपयोग महिलाओं के स्तनों की जांच और स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए किया जाता है। इस जांच से स्तन में गांठ, दर्द या अन्य असामान्य बदलाव, निप्पल से डिस्चार्ज और कैल्शियम के सूक्ष्म जमाव (माइक्रोकैल्सिफिकेशन) का पता लगाने में मदद मिलती है। कैंसर के उपचार के बाद फॉलोअप जांच में भी मैमोग्राफी उपयोगी है।

सांसद-विधायक बोले- मरीजों को मिलेगा लाभ
राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि जिला अस्पताल को मिली मैमोग्राफी मशीन और कार्डियक एम्बुलेंस मरीजों के लिए उपयोगी साबित होंगी। ये सुविधाएं उपलब्ध कराने में गनेड़ीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विधायक विपिन जैन ने भी दोनों सुविधाओं को जिला अस्पताल के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इन्हें उपलब्ध कराने में प्रदीप गनेड़ीवाल और रोटरी क्लब का सराहनीय योगदान रहा है। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE