शाजापुर। शाजापुर जिले में नेशनल हाईवे-52 पर सांवरिया होटल के समीप एक सड़क हादसा हो गया। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक शाजापुर से पचोर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सांवरिया होटल के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान दुर्गेश, निवासी पचोर के रूप में हुई है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की जानकारी जुटाने में लगी है।