उज्जैन। धनतेरस के पावन अवसर पर शुक्रवार को जिला कोषालय उज्जैन में परंपरानुसार जिले के खजाने (सुदृढ़ कक्ष) का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी कुणाल खेरड़िया ने विधिवत पूजा संपन्न कराई। उन्होंने जिले और जिला कोषालय की निरंतर उन्नति, समृद्धि एवं विकास की कामना की।
पूजन कार्यक्रम में पुलिस गार्ड सहित जिला कोषालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धनतेरस का पर्व मनाया और जिले की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।