रतलाम। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा दीपावली एवं शीतकालीन त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर अहमदाबाद–झंझारपुर, अहमदाबाद–राजगीर अनारक्षित स्पेशल एवं उत्राण- खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:
1. ट्रेन संख्या 09437/09438 अहमदाबाद–झंझारपुर अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन संख्या 09437 अहमदाबाद– झंझारपुर स्पेशल 13 नवंबर, 2026 शुक्रवार को 23:55 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के दाहोद (03:48/03:50 शनिवार), रतलाम(05:10/05:15 शनिवार) एवं उज्जैन(07:15/07:20 शनिवार), तथा सीहोर(09:20/09:22 शनिवार) होते हुये रविवार को 14:00 बजे झंझारपुर पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09438 झंझारपुर–अहमदाबाद अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल 08 एवं 15 नवंबर, 2026 को प्रत्येक रविवार को 17:00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के सीहोर(23:52/ 23:54 सोमवार), उज्जैन(02:12/02:14 मंगलवार) एवं रतलाम(03:56/ 04:01 मंगलवार) तथा दाहोद (05:21/ 05:23) होते हुये मंगलवार को 09:30 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन, सीहोर, संत हिरदाराम नगर,विदिशा, बीना, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर,पाटलीपुत्र, सोनपुर,हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा एवं सकरी स्टेशनों पर ठहरेगी।
2. ट्रेन संख्या 09445/09446 अहमदाबाद–राजगीर अनारक्षित स्पेशल
ट्रेन संख्या 09445 अहमदाबाद–राजगीर स्पेशल तत्काल प्रभाव से शनिवार को 00:05 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के दाहोद (03:58/04:00), एवं रतलाम(05:20/05:25 शनिवार) होते हुये अगले दिन 11:10 बजे राजगीर पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09446 राजगीर–अहमदाबाद अनारक्षित स्पेशल तत्काल प्रभाव से 08 नवंबर, 2026 रविवार को 14:10 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (17:35/17:40 बजे सोमवार) एवं दाहोद (19:00/19:02) होते हुये अगले दिन 22:45 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आनंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, हिण्डौन सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टुंडला, गोविन्दपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन , बक्सर ,आरा, दानापुर, पटना, पटना साहिब, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ और नालन्दा स्टेशनों पर ठहरेगी।
3. ट्रेन संख्या 09131/09132 उत्राण – खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन संख्या 09131 उत्राण – खातीपुरा स्पेशल 09 एवं 16 नवंबर, 2026 को प्रत्येक सोमवार को 14.15 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के दाहोद (18.50 / 18.52), रतलाम(20.55 / 21.05 सोमवार ), मंदसौर(22.48/ 22.50), नीमच(23.29/ 23.31) एवं चितौड़गढ़ (02.15/02.20 मंगलवार) होते हुये अगले दिन 10.00 बजे खातीपुरा पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09132 खातीपुरा– उत्राण साप्ताहिक स्पेशल 10 एवं 17 नवंबर, 2026 को प्रत्येक मंगलवार को 12.40 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के चितौड़गढ़ (20.25/20.30), नीमच (21.20/21.22), मंदसौर(22.15/22.17) एवं रतलाम(23.48/23.58 मंगलवार) तथा दाहोद (01.40/ 01.42 बुधवार) होते हुये अगले दिन 06.40 बजे उत्राण पहुँचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अंकलेश्वर, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, मदार, किशनगढ़, एवं जयपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में एसी- 2-टियर, एसी- 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।