गरोठ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के चौकड़ी के समीप गोवंश तस्करी का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए तस्करी के चंगुल से करीब 8 से 9 गोवंश को मुक्त कराया।
जिला संयोजक रामसिंह पंवार, पंडित अभिषेक बैरागी, रोडसिंह और निर्मल सिंह लालसिंह सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर गोवंश को सुरक्षित मुक्त कराया। इसके बाद सभी गोवंश को गरोठ नगर की गौशाला पहुंचाया गया। हालांकि, इस दौरान दो गोवंश की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि टीम की सक्रियता से आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजे जाने की जानकारी दी गई है।