नीमच। दीपावली के त्योहार पर जहां पूरा क्षेत्र रोशनी और खुशियों में डूबा हुआ था, वहीं धनतेरस की रात चंगेरा स्थित कृषि उपज मंडी में चोरों ने कई दुकानों को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। करीब पांच अज्ञात बदमाशों ने मंडी परिसर की 8 से 10 दुकानों में घुसकर चोरी की। इस दौरान बदमाशों ने दुकानों की खिड़कियां उखाड़ दीं और तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद मंडी के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने एक-दो नहीं, बल्कि करीब 8 से 10 दुकानों को निशाना बनाया। खिड़कियां उखाड़कर और तोड़फोड़ कर दुकानों के भीतर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से मंडी के कई व्यापारी प्रभावित हुए हैं।
त्योहार की रात मंडी परिसर में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर पांच अज्ञात बदमाश कौन थे और उन्होंने इतनी दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को कैसे अंजाम दिया, यह जांच का विषय है। घटना को लेकर व्यापारियों में चिंता और नाराजगी का माहौल है।