BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कुम्हारों के लिए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     KHABAR : कांग्रेसी पहुंचे यूनिवर्सिटी, कुलपति कार.. <<     KHABAR : बड़वानी में करंट लगने से 41 वर्षीय युवक की.. <<     BIG NEWS : आकाशीय बिजली ने छीनी परिवार की खुशियां,.. <<     KHABAR : नीमच जिले को मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम.. <<     KHABAR : इस दीपावली मिट्टी के दीयों से रोशन होंगे.. <<     KHABAR : गांव में पहुंची आयुर्वेदिक चिकित्सा की.. <<     REPORT : नीमच में अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर का.. <<     KHABAR : नीमच कलेक्ट्रेट में खाली थाली बजाकर किया.. <<     KHABAR : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक.. <<     KHABAR : आप ईसाई धर्म अपना लो, सारे कष्ट दूर हो.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध.. <<     पटाखा गोदाम में भीषण धमाका, दो की.. <<     BIG UPDATE : छह दिन मंडी रहेगी बंद, आखिरी कारोबारी.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीमांकन विवाद फिर चर्चा में, एक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2026, 5:21 pm
BIG NEWS : मनासा के आंतरी माता मंदिर में दान पेटी कांड से उठे सवाल, लाखों की राशि चोरी होने का आरोप, शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। मनासा क्षेत्र के ग्राम आंत्रीबुजुर्ग स्थित प्रसिद्ध आंतरी माता मंदिर की दान पेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारियों ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और मनासा पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में दान पेटी से करीब 5 से 7 लाख रुपये चोरी होने का आरोप लगाया गया है।

दो दिन बाद मंदिर पहुंचे तो टूटी मिली दान पेटी-
आवेदन के अनुसार सुरेंद्रसिंह पिता उदयसिंह राजपूत और भारतसिंह पिता नारायणसिंह राजपूत, दोनों निवासी ग्राम आंत्रीबुजुर्ग, मंदिर में पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी निभाते हैं। इस वर्ष नवरात्रि में पूजा-अर्चना का ओसरा सुरेंद्रसिंह का था। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वे दो दिनों से बाहर गए हुए थे। 26 अक्टूबर 2026 को दोपहर में वापस लौटकर मंदिर पहुंचे तो दान पेटी टूटी हुई और खाली मिली। उनके अनुसार दान पेटी में लगभग 5 से 7 लाख रुपये रखे हुए थे।

शासकीय कर्मचारियों की मौजूदगी में खुलती है दान पेटी-
शिकायत में बताया गया है कि मंदिर की दान पेटी प्रतिवर्ष नायब तहसीलदार, टप्पा कुकड़ेश्वर, गांव के चौकीदार, पटवारी सहित अन्य शासकीय कर्मचारियों की मौजूदगी में खोली जाती है। इसमें जमा राशि शासन के खाते में जमा कराई जाती है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दान पेटी से राशि निकालकर शासन की राशि का भी गबन किया गया है। उन्होंने आवेदन में कुछ लोगों के नामों का उल्लेख करते हुए उनके साथियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

पुजारी परिवार के आपसी विवाद से जुड़ा मामला-
जानकारी के अनुसार यह मामला पुजारी परिवार के आपसी विवाद से भी जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE