नीमच। आकाशीय बिजली गिरने से हुई युवक की मृत्यु के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मनासा मयूरी जौक ने राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग-6 (4) के तहत यह सहायता मंजूर की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुवासरा बुजुर्ग निवासी विजय पिता मोतीलाल गुर्जर की 23 जुलाई 2026 को आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतक की वारिस माता संतोषबाई पति मोतीलाल गुर्जर को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
तहसीलदार कुकड़ेश्वर द्वारा आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर स्वीकृति के लिए एसडीएम मनासा को प्रस्तुत किया गया था। परीक्षण के बाद सहायता राशि स्वीकृत की गई।