नीमच। पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के माध्यम से पात्र पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, नीमच ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी विभाग के नवीन पोर्टल www.mpom.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने जिले के पात्र विद्यार्थियों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है। योजना की जानकारी अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी मोबाइल नंबर 8462926659 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय कलेक्टर, प्रथम तल, कक्ष क्रमांक-01, नीमच में उपस्थित होकर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।