BREAKING NEWS
BIG NEWS : आकाशीय बिजली ने छीनी परिवार की खुशियां,.. <<     KHABAR : नीमच जिले को मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम.. <<     KHABAR : इस दीपावली मिट्टी के दीयों से रोशन होंगे.. <<     KHABAR : गांव में पहुंची आयुर्वेदिक चिकित्सा की.. <<     REPORT : नीमच में अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर का.. <<     KHABAR : नीमच कलेक्ट्रेट में खाली थाली बजाकर किया.. <<     KHABAR : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक.. <<     KHABAR : आप ईसाई धर्म अपना लो, सारे कष्ट दूर हो.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध.. <<     पटाखा गोदाम में भीषण धमाका, दो की.. <<     BIG UPDATE : छह दिन मंडी रहेगी बंद, आखिरी कारोबारी.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीमांकन विवाद फिर चर्चा में, एक.. <<     VIDEO NEWS: इंदौर में पुलिस कस्टडी पर सवाल: जेल वारंट.. <<     वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के तहत गांवों में.. <<     BIG NEWS : सेवानिवृत्ति के बाद भी अपनी मांगों के.. <<     KHABAR : पुलिस और 80 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2026, 6:26 pm
KHABAR : नीमच कलेक्ट्रेट में खाली थाली बजाकर किया प्रदर्शन, बकाया वेतन की मांग को लेकर डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। दीपावली का त्योहार नजदीक है, लेकिन जिले के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत मल्टी टास्क स्टाफ (एमटीएस) कर्मचारियों के घरों में आर्थिक संकट छाया हुआ है। पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिलने से परेशान कर्मचारियों ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में खाली थालियां लेकर पहुंचे कर्मचारियों ने थाली बजाकर अपना दर्द बयां किया और बकाया वेतन जल्द जारी करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि जब प्रदेश के अधिकारी, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री दीपावली मनाएंगे, तब उनके घरों की थाली खाली रहेगी। कर्मचारियों ने बताया कि वे जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उपस्वास्थ्य केंद्रों और चिकित्सालयों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।

कर्मचारियों ने 27 अक्टूबर को भी ज्ञापन सौंपा था, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर गुरुवार को दोबारा कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने डिप्टी कलेक्टर श्रुति भरड़िया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पिछले 10 महीनों में से सात महीने का वेतन अब तक नहीं मिलने की बात कही गई है।

सीटू के प्रदेश सचिव कामरेड शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों के सामने बच्चों के पालन-पोषण से लेकर कार्यालय आने-जाने तक का खर्च जुटाना मुश्किल हो गया है। दुकानदारों ने भी अब उधार देना बंद कर दिया है। उन्होंने आउटसोर्स एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार और कंपनियों के बीच भुगतान की खींचतान में छोटे कर्मचारी पिस रहे हैं।

उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब बड़े आयोजनों और महंगे विमानों पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, तो स्वास्थ्य विभाग के छोटे कर्मचारियों को समय पर वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा है।

ज्ञापन का वाचन बालकिशन ने किया। प्रदर्शन के दौरान शिवानी राठौर, अनीता सेन, लखन मेघवाल, दीपक आर्य, मनोहर शर्मा, कमल गुर्जर, रोहित शर्मा, कुसुम बैरागी, अभिषेक शर्मा, माधुरी सोलंकी सहित सीटू के प्रदेश सचिव शैलेंद्र सिंह ठाकुर और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE