भगवानपुरा (खरगोन)। हैहय क्षत्रिय कलचुरी कलाल समाज द्वारा भगवान कार्तवीर्य राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन का जन्मोत्सव 16 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर आयोजित होने वाला जयंती समारोह बस स्टैंड स्थित श्रीराम धर्मशाला में संपन्न होगा। इस अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान भी किया जाएगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए ज्योतिनगर स्थित ज्योतेश्वर मंदिर में समाजजनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से जयंती समारोह मनाने और प्रतिभाओं व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया।
जयंती समारोह में भगवान सहस्त्रार्जुन की पूजा-अर्चना कर आरती की जाएगी। इसके साथ ही समाज की प्रतिभाओं और सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा।
बैठक में समाज के एल.एन. मालवीया, परसराम चौहान, अध्यक्ष बिहारीलाल मालवीया, इंजीनियर नितिन मालवीया, रघुनंदन मालवीया, रामनारायण मालवीया, बनवारी जायसवाल, राजेंद्र मालवीया, सत्यनारायण मालवीया, आनंद मालवीया, महेश मालवीया, कन्हैया मालवीया, मयंक जायसवाल, प्रभुराम मालवीया, घनश्याम मालवीया, संतोष मालवीया, विकास मालवीया, अर्पित मालवीया, महेश जायसवाल और ललित लाखेणा उपस्थित रहे।