BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : मुरैना में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान! 50 लाख.. <<     KHABAR : देवास में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा.. <<     NEWS : बोनस समझौते पर लगी मुहर, हिंदुस्तान जिंक.. <<     NEWS : धन-संपत्ति की चमक में कहीं खो न जाए धर्म की.. <<     NEWS : निराश्रित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ सहित इन चार राशि वालों का भाग्य.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कैलाशी बाई सेन, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले गरोठ में प्रशासन की.. <<     KHABAR : रोशनी के पर्व पर नीमच के प्रशासनिक मुखिया.. <<     BIG NEWS : नीमच में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी.. <<     KHABAR : दीपावली पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस पूरी.. <<     KHABAR : मुरैना में मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : दीपों के महापर्व पर जनप्रतिनिधियों का.. <<     KHABAR : स्वामित्व अभिलेख पंजीयन में शत-प्रतिशत.. <<     KHABAR : ​​​​​​​धनतेरस और दीपोत्सव पर प्रभारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2026, 10:32 am
NEWS : निराश्रित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच दीपोत्सव का शुभारंभ, सांसद-विधायक ने बांटी खुशियां, पांच दिवसीय दीपोत्सव के पहले दिन बाल देखरेख गृह में हुआ लक्ष्मी-कुबेर पूजन, बच्चों को मिले उपहार और दिल्ली-जयपुर भ्रमण की सौगात, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बाल अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को बाल देखरेख गृह में आवासित बच्चों के बीच हर्षाेल्लास के साथ किया गया। सांसद सी.पी. जोशी एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बच्चों के साथ दीपोत्सव मनाया और उन्हें उपहार भेंट किए। अतिथियों ने माता लक्ष्मी एवं भगवान कुबेर की पूजा-अर्चना कर पांच दिवसीय कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

बच्चों के बीच त्योहार मनाना सामाजिक सरोकारों की सार्थक पहल-
सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि निराश्रित, बेसहारा, दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के बीच त्योहार मनाना पर्व की वास्तविक सार्थकता है। बाल देखरेख संस्थाओं में आवासित बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें पारिवारिक वातावरण देना और त्योहारों पर उनसे संवाद करना उनके भीतर सकारात्मक सोच एवं उत्साह का संचार करता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि ये बच्चे समाज की धरोहर हैं। इनके भविष्य को सुखद, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना सभी की जिम्मेदारी है। दीपावली जैसे पर्व की शुरुआत बच्चों के बीच करना मेवाड़ की जीवंत संस्कृति एवं सामाजिक संवेदनशीलता का परिचायक है।

विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी ने कहा कि देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के बीच जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से दीपोत्सव का शुभारंभ करना अभिनव पहल है। इससे बच्चों एवं संस्था के कार्मिकों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

लक्ष्मी-कुबेर पूजन कर बच्चों को बांटे उपहार-
विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल ने गृह की गतिविधियों एवं विभिन्न आयोजनों की जानकारी दी। आवासित बच्चों ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद सांसद, विधायक, सभापति एवं अन्य अतिथियों ने बच्चों के साथ लक्ष्मी-कुबेर पूजन किया। पंडित अशोक तिवारी ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इस अवसर पर बच्चों को नए वस्त्र, जूते, बैडमिंटन रैकेट, शटल, स्पोर्ट्स टी-शर्ट, मिठाई, पटाखे एवं फुलझड़ियां सहित विभिन्न उपहार प्रदान किए गए।

बाल गृह में खेल एवं अन्य सुविधाओं के लिए राशि उपलब्ध कराने की घोषणा-
अतिथियों ने बाल गृह में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण, शिशु गृह में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने तथा बच्चों के लिए संगीत वाद्ययंत्र एवं अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था करने की घोषणा की। इसके लिए सांसद मद, विधायक मद, डीएमएफटी मद एवं नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के माध्यम से आवश्यक राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

बच्चों को संसद, दिल्ली और विधानसभा-जयपुर का कराया जाएगा भ्रमण-
बच्चों की इच्छा पर सांसद सी.पी. जोशी के सानिध्य में उन्हें दो दिवसीय संसद एवं दिल्ली दर्शन तथा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के सानिध्य में विधानसभा एवं जयपुर भ्रमण करवाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों द्वारा बच्चों के इस अनुरोध को स्वीकार किए जाने पर उनमें खासा उत्साह देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व चित्तौड़गढ़ ओपन शेल्टर की बालिकाएं भी सांसद एवं विधायक के सानिध्य में भ्रमण कर चुकी हैं।

बालक की चित्रकला प्रतिभा को मिलेगा प्रोत्साहन-
कार्यक्रम के दौरान गृह में आवासित एक बालक ने स्वयं द्वारा बनाए गए सांसद सी.पी. जोशी एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के हस्तचित्रित स्केच उन्हें भेंट किए। बालक की चित्रकला प्रतिभा से प्रभावित होकर अतिथियों ने उसके हुनर को निखारने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में पार्षद शैलेन्द्र झंवर, अशोक सोनी, हर्षवर्धन सिंह, रघु शर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, राजन माली, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल, सदस्य सीमा, शिवदयाल सिंह लखावत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक चन्द्रप्रकाश जीनगर, जिला बैडमिंटन संघ के शिवप्रकाश मंत्री, बालकृष्ण सोनी, हेमेंद्र टोंग्या, कुलदीप बजाज, स्वदेश दायमा, लोकेश सोनी, अनिल खटोड़, पवन पटवारी सहित बाल अधिकारिता विभाग एवं चाइल्ड लाइन के कार्मिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE