BREAKING NEWS
KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<     NEWS : नगर भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     NEWS : श्रीगंगानगर घटना पर संत समाज में आक्रोश,.. <<     KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : महाराष्ट्र में जलभराव से रेल संचालन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2026, 6:22 pm
NEWS : नगर भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने जिलाध्यक्ष गाडरी का जताया आभार, आगामी नगर परिषद चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनाकर विकास को देंगे नई गति- रतनलाल गाडरी, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी के नेतृत्व में बुधवार को ओछड़ी स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद एवं कैलाश मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन सेवा, समर्पण और अनुशासन की भावना से करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। सभी पदाधिकारी जनसंपर्क को सशक्त बनाते हुए पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करें। गाडरी ने कहा कि आगामी नगर परिषद चुनावो में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनाना हम सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को ष्कड़ी से कड़ी जोड़नेष् की भावना के साथ बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करना होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता, परिश्रम और संगठनात्मक शक्ति के बल पर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनेगा तथा चित्तौड़गढ़ के विकास को नई गति और मजबूती मिलेगी। नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर मंडल की नवगठित कार्यकारिणी संगठन की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा तथा पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों को पूरी सक्रियता के साथ सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर की जनता के बीच निरंतर संपर्क, सेवा और संगठन विस्तार के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। इस अवसर पर भरत जागेटिया, अन॔त समदानी, भरत डंग, रजनीश पीतलिया, झमकलाल सुखवाल, सुनील लड्ढा भाजपा नगर उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, प्रदीप काबरा, कमलेश आमेरिया, घनश्याम लोट, प्रशांत शर्मा, शांतनु काबरा, अनिल भटनागर, मुन्ना गुज़र, राजन माली, अभिमन्यु समदानी, दीपक पटवारी, नगर महामंत्री शैलेन्द्र झंवर, चंद्रशेखर सोनी, आशीष सिकलीगर, नगर मंत्री राखी राव, प्रीति नीरज सुखवाल, सुनील रजक, शिव प्रजापत, शान्तु गुजर, गोपाल  धाकड़, गोपाल शर्मा, रतन वैष्णव, दिनेश मुंदडा, विष्णु सेन, सतपाल दुआ, रामबक्ष कीर, अशोक पालीवाल, कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष हितेश कटारिया, कार्यालय प्रभारी रितेश कुमावत में सह कार्यालय प्रमुख पिंटू छीपा, मीडिया प्रभारी राजेंद्र जांगीड़, सह प्रभारी भगवती सालवीं, आईटी संयोजक जगपाल सिंह, सह संयोजक चंचल महात्मा, सोशल मीडिया संयोजक विपिन सिंह, मन की बात संयोजक मोहितपुरी गोस्वामी, सह संयोजक अभिषेक आहूजा, प्रवक्ता गायत्री राव, मुकेश मेघवाल, दीपक राजोरा, दिलीप सेन, आकाश भाटी आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE