BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2026, 7:48 pm
REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त, 105 निजी स्कूलों की होगी जांच, परीक्षा परिणाम सुधारने पर फोकस, 15 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले के सभी प्राचार्यों एवं संकुल प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता, परीक्षा परिणाम और विद्यालय संचालन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को जिले के 105 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की टीम गठित कर जांच कराने तथा 15 दिवस में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित होना सुनिश्चित करें।

उन्होंने प्राचार्यों को समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण कराने, नियमित मासिक परीक्षण, विद्यार्थियों की ग्रेडिंग, काउंसलिंग तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही गणित एवं अंग्रेजी विषयों की गुणवत्ता सुधारने के लिए शिक्षकों का डाइट में पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित करने को कहा।

कलेक्टर ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की काउंसलिंग एवं गतिविधियों का पृथक रजिस्टर संधारित करने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शिक्षकों की अनावश्यक अनुपस्थिति पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अपार आईडी का कार्य विशेष अभियान चलाकर 15 दिनों में पूर्ण करने, सांदीपनि, उत्कृष्ट एवं पीएम श्री विद्यालयों में चेस क्लब शुरू करने तथा प्रार्थना सभा के साथ योग एवं मेडिटेशन नियमित कराने के निर्देश दिए। विद्यालय समय में शिक्षकों द्वारा मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को भी कहा।

बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को 15 अगस्त के अवसर पर सम्मानित करने की जानकारी दी गई तथा विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, जिला शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या मूंदड़ा, डीपीसी दिलीप व्यास सहित जिले के सभी प्राचार्य एवं संकुल प्राचार्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE