रतलाम। जिले में इस वर्ष अब तक औसतन 228.38 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 3.00 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
पिछले 24 घंटों में आलोट व ताल में वर्षा नहीं हुई, जबकि जावरा में 1 मिमी, पिपलोदा में 8 मिमी, बाजना में 3 मिमी, रतलाम, रावटी एवं सैलाना में 4-4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
1 जून से अब तक सर्वाधिक 329 मिमी वर्षा रतलाम में दर्ज की गई। इसके अलावा आलोट में 281 मिमी, पिपलोदा में 264 मिमी, जावरा में 217 मिमी, सैलाना में 212 मिमी, ताल में 196 मिमी, रावटी में 174 मिमी तथा बाजना में 154 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।