चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा नगर कार्यकारिणी व वाल्मीकि समाज द्वारा 9 जुलाई को नवनियुक्त भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी व नगर उपाध्यक्ष घनश्याम लोठ का स्वागत किया गया।
गुरूवार को शहर के मीणा पाड़ा में वाल्मीकि महासभा जिलाध्यक्ष संजय लोठ व नगर अध्यक्ष शंकर लोठ द्वारा पगड़ी पहना, उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया तथा पार्टी के प्रति आभार जताया। इस दौरान रतन कोदली जमांदार, सागर लोठ, बाबू कल्याणा, दिलीप लोठ, अविनाश चौहान, राजकुमार कंडारा, रमेश गेंगट, राजेन्द्र देशबन्धु, आशीष लोठ, सन्नी लोठ, गोपाल बेनीवाल, सानु राठौड़, लक्ष्मण लोठ, जाकिर, संजय नकवाल, जीतू लोठ, शंभू, चन्दू गोरण, हरिश घाँवरी, विजय चन्नाल, जगदीश गेंगट, शिव कोदली आदि मौजूद रहे।