चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में नवनियुक्त सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आशीष त्रिवेदी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने त्रिवेदी का मेवाड़ी पाग एवं उपरना पहनाकर स्वागत किया।
जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहसान पठान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार तथा प्रदेश कांग्रेस सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अनुशंसा पर युवा नेता आशीष त्रिवेदी को चित्तौड़गढ़ जिले का सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि त्रिवेदी की नियुक्ति से सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ को मजबूती मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने त्रिवेदी का माल्यार्पण कर एवं मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण सिंह सांखला, शिक्षक प्रकोष्ठ के किशनलाल दसोरा, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकुमार वैष्णव, शहर कांग्रेस के अनिल सेठी, चक्षु शर्मा, को गोटू अली, पवन श्रीमाली, आलोक प्रवीण सुखवाल, बंटी राजा शेख, जितेंद्र मीणा, हीरा उस्ताद, अनिल भारद्वाज, नरेंद्र पवार, वैभव सुखवाल, कबीर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।