रतलाम। महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश एवं जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेक की अनुपलब्धता के चलते 10 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 12954 हजरत निजामुद्दीन–मुंबई सेंट्रल अगस्त क्रांति राजधानी तेजस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने की अपील की गई है।
यात्री ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in तथा RailOne ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।