मंदसौर। मंदसौर जिले में चालू वर्ष में अब तक औसतन 256.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में जिले में 20.7 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
पिछले 24 घंटों में भानपुरा में 51.2 मिलीमीटर, भावगढ़ में 26.0 मिलीमीटर, गरोठ में 12.2 मिलीमीटर, मल्हारगढ़ में 24.0 मिलीमीटर, संजीत में 60.0 मिलीमीटर, धुंधड़का में 12.0 मिलीमीटर, मंदसौर में 10.0 मिलीमीटर, शामगढ़ में 7.2 मिलीमीटर, कयामपुर में 13.0 मिलीमीटर, सीतामऊ में 10.0 मिलीमीटर तथा सुवासरा में 3.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
विगत 1 जून से अब तक वर्षामापक केंद्रों के अनुसार भानपुरा में 245.4 मिलीमीटर, भावगढ़ में 266.0 मिलीमीटर, गरोठ में 207.4 मिलीमीटर, मल्हारगढ़ में 288.0 मिलीमीटर, संजीत में 196.0 मिलीमीटर, धुंधड़का में 329.0 मिलीमीटर, मंदसौर में 240.0 मिलीमीटर, शामगढ़ में 280.8 मिलीमीटर, कयामपुर में 225.5 मिलीमीटर, सीतामऊ में 275.2 मिलीमीटर तथा सुवासरा में 270.2 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।
वहीं गांधीसागर बांध का जलस्तर वर्तमान में 1298.50 फीट दर्ज किया गया है।