चित्तौड़गढ़। स्थानीय आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से महान पार्श्व गायक स्व. महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर पुराने मधुर गीतों से सजी संगीतमयी शाम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
संस्थान के संस्थापक विजय मलकानी ने बताया कि आगामी 26 सितंबर, शनिवार को श्रीनाथ गार्डन में शाम 7 बजे से कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें संस्थान से जुड़े करीब 16 कलाकार महान गायकों के लोकप्रिय एवं सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम में विजय मलकानी, सैनिक स्कूल के प्रोफेसर पी.एल. भंडारकर, हिंदुस्तान जिंक के अधिकारी दीपक सर, प्रदीप ऋषि, गिरिराज गोस्वामी, राजेश व्यास, ओम पुनर, सतीश सेन, जगदीश बैरागी और नवजीत जैन सहित कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। वहीं गायिकाओं में परवींदर सलूजा, पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत, व्याख्याता कल्पना गहलोत, कुलवंत कौर, कृष्णा मैडम एवं ममता राघवम अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को पुराने मधुर गीतों का आनंद कराएंगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीए एवं मार्बल व्यवसायी हरीश इनानी होंगे, जबकि अध्यक्षता संस्कार द स्कूल के निदेशक तिलक काबरा करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथियों में राजस्थान किसान मोर्चा भाजपा के प्रदेश संयोजक ईश भारद्वाज, पंडित दीनदयाल मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री कुलदीप राणा, केसरिया प्रोडक्शन के निदेशक गोपाल शर्मा, नामा बैटरीज एवं सोलर पावर के प्रबंधक अश्विनी नामा तथा झूलेलाल रिसोर्ट एवं गार्डन के प्रबंधक रमेश चंद्र चंचलानी शामिल होंगे।
विशिष्ट अतिथियों में सुखद जीवन संस्थान के चेयरमैन एस.डी. वैष्णव, पूर्व आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. योगेश चंद्र व्यास, संस्कार द स्कूल की सह निदेशिका शीतल काबरा, मारुति सेल्स एवं सर्विस के प्रबंधक गोपाल चतुर्वेदी, मार्बल कटर व्यवसायी फूलवनत सिंह सलूजा एवं ऋषि राघवम मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र जोशी होंगे, जबकि मंच संचालन पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत करेंगी। आयोजन में पुराने दौर के सदाबहार गीतों के माध्यम से स्व. महेंद्र कपूर सहित महान गायकों को संगीतमयी श्रद्धांजलि दी जाएगी।