नीमच। भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के अंतर्गत एकीकृत शीत श्रृंखला एवं मूल्य संवर्धन अवसंरचना (कोल्ड चेन) घटक के तहत बहु उत्पाद खाद्य विकिरण इकाई की स्थापना के लिए अधिकतम 10 करोड़ रुपये तक की अनुदान सहायता देय है।
योजना के अंतर्गत इच्छुक आवेदक भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
ऑनलाइन आवेदन के लिए इच्छुक आवेदक संपदा पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। योजना की पात्रता, प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों के अनुसार प्राप्त की जा सकती है।
अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए इच्छुक आवेदक कलेक्टर परिसर स्थित उप संचालक उद्यान, जिला नीमच के कार्यालय, कक्ष क्रमांक-61 में संपर्क कर सकते हैं।