उज्जैन। उत्तराखंड के राज्यपाल एवं पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह शनिवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
राज्यपाल गुरमीत सिंह दोपहर में महाकाल मंदिर परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।
दर्शन के बाद राज्यपाल ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की। उनकी उज्जैन यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे।