बड़वानी। विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को लेकर इंदौर में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़वानी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा शनिवार को इंदौर के लिए रवाना हुए। युवाओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह नजर आया।
कार्यक्रम में छात्रों की मूलभूत समस्याओं, लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा के पाठ्यक्रम में हो रहे बदलाव सहित विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे।
बड़वानी से पहुंचे युवा भी शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी बात रखने के लिए मंच उपलब्ध कराना और छात्र हित से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर सामने लाना है।
बड़वानी से बड़ी संख्या में युवाओं के इंदौर रवाना होने से क्षेत्र में कार्यक्रम को लेकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।