देवरी खवासा। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के रूप में ओमप्रकाश धनगर (भाजपा मुखर्जी मंडल, मनासा), सरपंच प्रतिनिधि अंबाराम गुर्जर एवं पूर्व सरपंच प्रतिनिधि छगनलाल देपन उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्य प्रीति शर्मा सहित शाला स्टाफ की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान ‘विकसित भारत @ 2047’ एवं ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं ‘मेरे सपनों का भारत—विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा और विचार प्रस्तुत किए। चित्रकला के माध्यम से विद्यार्थियों ने विकसित भारत की अपनी कल्पना को उकेरा, जबकि भाषण प्रतियोगिता में देश के भविष्य और विकास को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल तथा विकसित भारत की संकल्पना के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।