नीमच। विद्युत लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते 20 एवं 21 सितंबर को नीमच शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि आवश्यकतानुसार शटडाउन की अवधि में कमी या बढ़ोतरी की जा सकती है।
20 सितंबर को 33 केवी नीमच फीडर रहेगा बंद-
रविवार, 20 सितंबर 2026 को लाइन मेंटेनेंस कार्य के कारण 33 केवी नीमच फीडर का विद्युत प्रदाय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक बंद रहेगा। 33 केवी नीमच फीडर बंद रहने से 11 केवी औद्योगिक फीडर, कनावटी जेल फीडर, पीएम आवास फीडर एवं संजीवनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके चलते मुख्य रूप से स्कीम नंबर 36 के कुछ क्षेत्र, कनावटी पुलिस लाइन, औद्योगिक क्षेत्र, स्कीम नंबर 36-ए, गोमाबाई रोड, विकास नगर 14/4, संजीवनी कॉलोनी, स्कीम नंबर 34, उत्कृष्ट स्कूल, बोहरा कॉलोनी, चौपड़ा कॉलोनी, आनंद विहार कॉलोनी, जवाहर नगर सहित अन्य क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके अलावा संबंधित एचटी उपभोक्ताओं में आदित्य टाटा, सीलवेल, प्रोमटो टेक्नोटेक, फिल्टर को, परफेक्ट बायर, संतोष ट्रेडर्स, मंत्री ब्रदर्स एवं प्रेमचंद आदि की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी।
21 सितंबर को टाउन-2 फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती-
सोमवार, 21 सितंबर 2026 को पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य के चलते 11 केवी टाउन-2 फीडर का विद्युत प्रदाय सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान 14/2 एवं 14/3 विकास नगर, टीचर्स कॉलोनी, जवाहर नगर, हुड़को कॉलोनी, एलआईसी ऑफिस, डॉ. चौरड़िया हॉस्पिटल तथा अंबेडकर मार्ग से शोरूम चौराहे तक के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य की स्थिति के अनुसार विद्युत आपूर्ति बंद रहने की अवधि को आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है।