चित्तौड़गढ़। तैलिक साहू समाज नगर चित्तौड़गढ़ की जनरल बैठक बुधवार शाम गांधीनगर स्थित छात्रावास में आयोजित हुई। बैठक में नगर अध्यक्ष रजनीश साहू ने सर्वसम्मति से नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की।
नगर प्रवक्ता बृजेश कुमार राठौर ने बताया कि कार्यकारिणी में देवराज साहू एवं कमलेश भांगड़ को उपाध्यक्ष, प्रभुलाल डुंगरिया को कोषाध्यक्ष, विष्णु अस्तोलिया को सहकोषाध्यक्ष, हरीश साहू को सचिव तथा पवन राजोरा दुर्ग को सहसचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा विभिन्न दायित्वों के लिए संगठन, प्रचार-प्रसार, सांस्कृतिक और विधिक प्रकोष्ठ सहित अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
बैठक में समाज के वरिष्ठजनों को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया और संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक गतिविधियों को गति देने पर चर्चा हुई।
सह प्रवक्ता गुणवंत बनवार ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा द्वारा दीपक राजोरा को नगर प्रवक्ता तथा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शिल्पन साहू को महामंत्री बनाए जाने पर समाज की ओर से उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।