मंदसौर। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिले में 11 से 18 जुलाई 2026 तक परिवार नियोजन एवं जनसंख्या नियंत्रण संबंधी विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि अभियान के तहत 11 जुलाई को प्रातः 9.30 बजे जिला चिकित्सालय, मंदसौर परिसर से जनजागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली का उद्देश्य नागरिकों को जनसंख्या नियंत्रण, परिवार नियोजन एवं स्वस्थ परिवार के प्रति जागरूक करना है।