मंदसौर। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, लदूना (जिला मंदसौर) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं (कला संकाय/ह्यूमैनिटीज़) में प्रवेश हेतु पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, लदूना के कार्यालय से प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप में जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। विद्यालय प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों से समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।