BREAKING NEWS
BIG NEWS: दमोह में हकगंज बरंडा का गेट गिरा, मौके पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विकासखंड अमरवाड़ा की ग्राम पंचायत.. <<     BIG NEWS : बीएड की स्टूडेंट और स्कूल टाईम का दोस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सौंसर के पिपलाकन्हान और लोहानी में खनिज.. <<     KHABAR : संस्कार समर कैंप के तहत बच्चों को कराया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के सिंगोली में हो रहा भारतीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में 51वीं महाआरती.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री सिंधिया की माताजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : संभागायुक्त डॉ. रावत कमिश्नर ने ली.. <<     KHABAR : भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार.. <<     BREAKING NEWS: जबलपुर में 3 दुकानों में लगी आग:लपटें 100.. <<     VIDEO NEWS: 28 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ 3 तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी व जिला हज.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2024, 7:46 pm
NEWS : एकोन विंशति कल्याण महाकुंभ के भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर, सवा करोड़ द्वादश अक्षर मंत्र जाप जारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कल्लाजी वेदपीठ निम्बाहेड़ा पर विराजित मेदपाट मणिभूषण, धरादित्य, परम शौर्यशाली श्री शेषावतार कल्लाजी राठौड़, वेद माता गायत्री, स्कंद माता, पंचमुखी हनुमान जी एवं काल भैरव जी के श्रद्धापूरित विग्रहों का एकोन विंशति यानि 19 वें कल्याण महाकुंभ के भव्य आयोजन की तैयारियां इन दिनों जोरों पर चल रही हैं। वेदपीठ के पदाधिकारियों ने बताया कि कल्याण नगरी में कल्याण महाकुंभ का भव्य आयोजन ज्येष्ठ शुक्ला पूर्णिमा 22 जून से आषाढ़ कृष्णा अष्टमी 29 जून तक किया जाएगा।

आध्यात्मिक कल्याण महा पदयात्रा 9 जून को
कल्याण महाकुंभ के भव्य आयोजन के जन जागरण के लिए प्रथम चरण में आध्यात्मिक कल्याण महा पदयात्रा ज्येष्ठ शुक्ला तृतीया रविवार 9 जून को आयोजित की जाएगी। यह पदयात्रा 9 जून को प्रात: सवा 4 बजे ठाकुर श्री कल्लाजी के मंदिर से प्रारंभ होकर चित्तौड़ दुर्ग स्थित कल्लाजी की छत्री तक आयोजित होगी। हजारों की संख्या में कल्याण महा पदयात्रा में भाग लेने वाले पदयात्रियों के लिए पूरे मार्ग में ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा विशेष व्यवस्थाएं प्रारंभ कर दी गई हैं।

सवा करोड़ द्वादश अक्षर मंत्र जाप जारी-
कल्याण महाकुंभ के उपलक्ष्य में चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा से वेदपीठ के आचार्यों, बटुकों एवं कल्याण भक्तों द्वारा सवा करोड़ द्वादशाक्षर मंत्र ओम नमों भगवते वासुदेवाय: का जाप किया जा रहा हैं। जिसके तहत अब तक 64 लाख जाप किए जा चुके हैं। वेदपीठ की ओर से भक्तों से आग्रह किया गया हैं कि इस वर्ष आयोजित होने वाले विष्णु महायज्ञ की सफलता के लिए इस मंत्र का अधिकाधिक जाप कर महायज्ञ में सहभागी बने।

श्री मद् नारदीय महापुराण का पारायण जारी-
19 वें कल्याण महाकुंभ के उपलक्ष्य में इस वर्ष आयोजित होने वाली श्रीमद नारदीय महापुराण कथा के उपलक्ष्य में अब तक 108 यजमानों द्वारा नारदीय महापुराण के लिए पंजीयन कराया जा चुका हैं। वेदपीठ के प्रवक्ता ने बताया कि ध्यानकेन्द्र में वेदपीठ के बटुकों द्वारा यजमानों से पूजन कराने के साथ ही नारदीय महापुराण का पारायण किया जा रहा हैं। वहीं आयोजन के लिए श्रद्धालुओं द्वारा पंजीयन भी करवाया जा रहा हैं।

नारदीय महापुराण की कथा 22 जून से-
वेदपीठ द्वारा आयोजित कल्याण महाकुंभ के दौरान पुराणों की आध्यात्मिक व्याख्या की श्रृंखला में इस वर्ष व्यंकटेश बालाजी दिव्यधाम अलवर के स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज के मुखार्विंद से प्रदेश में पहली बार कल्याण नगरी में नारदीय महापुराण का रसामृत पाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। यह कथा 22 जून से 29 जून तक अपराह्न 3 बजे से वेदपीठ परिसर में आयोजित होगी।

पंच दिवसीय 51 कुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ 25 जून से-
कल्याण महाकुंभ के उपलक्ष्य में पंच दिवसीय 51 कुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ आषाढ़ कृष्णा चतुर्थी से अष्टमी यानि 25 से 29 जून तक प्रात: 7 बजे से वेदपीठ परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन पंजीयन की कार्रवाई की जा रही हैं। वेदपीठ के पदाधिकारियों ने बताया कि अब तक 125 यजमानों का पंजीयन कराया जा चुका हैं।

कलशोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा 22 जून को-
19 वें कल्याण महाकुंभ के प्रथम दिवस ज्येष्ठ शुक्ला पूर्णिमा 22 जून को कल्याण नगरी में कलशोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो प्रात: 7 बजे ढ़ाबेश्वर महादेव से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वेदपीठ परिसर में संपन्न होगी।

प्राकट्योत्सव एवं दिव्य दर्शन 29 जून को- 
यह विशेष संयोग ही हैं कि 29 जून 2005 के बाद 20 वें स्थापना दिवस पर इस वर्ष भी तिथि और तारीख एक ही हैं। जिस दिन पंचदेवों की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस दिन प्रात: साढ़े 8 बजे विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति, प्रात: 9 बजे मातृपितृ पूजन, प्रात: सवा 11 बजे मंदिर पर ध्वजारोहण तथा दोपहर सवा 12 बजे भव्य शंखनाद के साथ ठाकुरजी के दिव्य दर्शन दोपहर 12.32 बजे होंगे। अपने प्रकार के इस भव्य आयोजन की व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। वहीं मेवाड़, मालवा, वागड़, मारवाड़ सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से कल्याण भक्तों द्वारा कल्याण महाकुंभ में भागीदारी के लिए वेदपीठ को प्रतिदिन बड़ी संख्या में संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE