BREAKING NEWS
मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2026, 6:39 pm
NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार, डूंगला-बड़ीसादड़ी में ब्लॉक व नगर अध्यक्ष नियुक्त, जिला अध्यक्ष मनोहरसिंह मीणा ने सौंपी जिम्मेदारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

निंबाहेड़ा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं बड़ी सादड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी रहे बद्रीलाल जाट की अनुशंसा तथा अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोघरा की सहमति से चित्तौड़गढ़ जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष मनोहर सिंह मीणा ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए डूंगला एवं बड़ीसादड़ी क्षेत्र में ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है।

तीन पदाधिकारियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
जिला आदिवासी कांग्रेस की ओर से जारी नियुक्ति सूची के अनुसार किशन मीणा, निवासी डूंगला को डूंगला ब्लॉक आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मुकेश मीणा, निवासी गांव रतिचंद जी का खेड़ा को बड़ीसादड़ी ब्लॉक आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष तथा दीपक रावत, निवासी वार्ड नाहरजी का खेड़ा, बड़ीसादड़ी को बड़ीसादड़ी नगर आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर
आदिवासी कांग्रेस के इस संगठनात्मक विस्तार का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को ग्राम, वार्ड एवं बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाना है। नवनियुक्त पदाधिकारी आदिवासी समाज के बीच कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के साथ ही समाज से जुड़े जनहित के मुद्दों को संगठन के मंच पर प्रमुखता से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष मनोहरसिंह मीणा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त अध्यक्ष कांग्रेस की रीति-नीति, विचारधारा एवं संगठनात्मक अनुशासन के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE