BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2026, 6:56 pm
KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश, तिरंगा रैली, मानव श्रृंखला और रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश, पढे़ आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान के मार्गदर्शन में जिले में “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत तिरंगा रैली, मानव श्रृंखला एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया जा रहा है।


इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रंभापुर के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश देते हुए आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।


शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करवड़ में विद्यार्थियों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए आकर्षक रंगोलियां बनाईं तथा रंगों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त किया।


इसी प्रकार शासकीय हाई स्कूल बोलासा में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ तिरंगा रैली निकाली हाथों में तिरंगा और मन में देशभक्ति का भाव लिए विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया।


पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बामनिया में छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक तिरंगा रैली निकाली गई तथा मानव श्रृंखला बनाई गई, छात्राओं ने इन गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रदर्शित किया।


वहीं शासकीय कन्या हाई स्कूल सारंगी, विकासखंड पेटलावद में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के रंगों से तिरंगे की थीम पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का सुंदर संदेश दिया।


जिले के विद्यालयों में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है, साथ ही विद्यार्थियों के माध्यम से आमजन को भी अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE