BREAKING NEWS
KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<     पोलायकलां में पीएम आवास योजना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : श्रीराम मंदिर में पहली बार मनाई जाएगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2026, 6:17 pm
KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- रोज झूठ बोलते हैं एलओपी, देश से माफी मांगें, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। संसद का मानसून सत्र कई दिनों से लगातार बाधित हो रहा है। इस बाधा के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी रोज झूठ बोल रहे हैं। उनके व्यवहार से दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। इसलिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। राहुल अपने ही पार्टी के अन्य सदस्यों का अपमान कर रहे हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि राहुल गांधी बीते 15 दिन से संसद की लगातार कार्यवाही बाधित कर रहे हैं। नित नए झूठे हथकंडे लगाकर देश को-सांसदों और समाज का भ्रमित कर रहे हैं। मैं बड़ी जवाबदारी से कहना चाहूंगा कि यह गलत है। विपक्ष गृह मंत्री जवाब दें-गृह मंत्री जवाब दें, कहकर सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा है। विपक्ष एक बात पर टिक ही नहीं पा रहा। नीट की बात करते-करते गोली चलाने की बात पर पहुंच गए। जब गोली चली ही नहीं तो, उसकी बात कैसे होगी। एक्ज़िक्यूटिवब्रांच


भारत की साख गिरा रही कांग्रेस
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों की बात करते हैं, लेकिन झारखंड के मसले को लेकर यूपी पहुंच जाते हैं। इस तरह से कार्यवाही नहीं चलती। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए और नेता प्रतिपक्ष होने के नाते सदन में बात करनी चाहिए। उनके निंदनीय व्यवहार से दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा गिरती है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। इसलिए भावी पीढ़ी के लिए भी अच्छा होगा कि हम अपने आचरण से मर्यादा बनाकर चलें। उन्होंने कहा कि रोज नया झूठ बोलने और चालाकियां करने से कोई प्रभाव नहीं पड़ता। जनता सब जानती है। उनकी हरकतों की वजह से कांग्रेस के दूसरे नेताओं का भी अपमान होता है। मुझे उम्मीद है कि वे अपने आचरण को भविष्य में सुधारेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE