पिपलियामंडी। हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्था द्वारा परम पूज्य श्री आशुतोष जी महाराज की गुरु पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन 12 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से पिपलियामंडी चोपाटी मार्ग स्थित जगदीश वाटिका में आयोजित होगा।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्था की ओर से पिपलियामंडी नगर सहित आसपास के क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु पूजा कार्यक्रम में सहभागी बनने तथा आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।