BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2026, 7:25 pm
KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा देशभक्ति का संदेश, विद्यालयों में तिरंगा आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं, गांवों में निकली तिरंगा यात्राएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नीमच जिले में विभिन्न विभागों एवं ग्राम स्तरीय संस्थाओं द्वारा विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए तिरंगा आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, वहीं ग्राम पंचायतों एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा तिरंगा यात्राएं निकालकर नागरिकों को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इन आयोजनों से जिले के ग्रामीण एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में देशभक्ति का माहौल बना हुआ है।

विद्यालयों में हुई तिरंगा आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं-
अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल खड़ावदा, अड़मलिया, चुकनी, जीरन, पीपल्याराव जी सहित जिले के अन्य विद्यालयों में तिरंगा आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति से जुड़े विभिन्न चित्र बनाए। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से तिरंगे के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। संस्था स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 15 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा।

गांव-गांव निकली तिरंगा यात्राएं-
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत लेवड़ा, देवरी खवासा, फुलपुरा, बड़कुआं, भगोरी, आमलीखेड़ा, मालखेड़ा एवं धनेरियाकलां सहित विभिन्न गांवों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। ग्रामीणों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्राओं के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता-अखंडता और घर-घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया। ग्राम लेवड़ा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

पालसोडा में उत्साह के साथ अभियान का शुभारंभ-
ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पालसोडा के तत्वावधान में स्थानीय माताजी मंदिर परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं समिति के सदस्य शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। घर-घर तिरंगा फहराने से राष्ट्र के प्रति निष्ठा, एकता एवं अखंडता की भावना मजबूत होती है और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण भी होता है।

इसी क्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जवासा द्वारा स्थानीय बच्चों एवं नागरिकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समिति द्वारा विद्यालयों में तिरंगा आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित कर विद्यार्थियों को भी अभियान से जोड़ा गया।

समन्वित प्रयासों से जन-जन तक पहुंच रहा राष्ट्रप्रेम का संदेश-
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सहित विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से नागरिकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ा जा रहा है। तिरंगा यात्राओं एवं विद्यालयीन गतिविधियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE