चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जिला बैठक प्रखंड डूंगला स्थित ऐलवा माता मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में आगामी छह माह के संगठनात्मक कार्यों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए जिला, प्रखंड एवं खंड स्तर पर संगठन को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक का शुभारंभ विभाग मंत्री विश्वनाथ टांक, जिला अध्यक्ष प्यारचंद सेन, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र धूत, भगवती शर्मा, जिला मंत्री भरत पालीवाल एवं जिला संयोजक शमशेर सिंह बम्बोरी ने श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
जिला मंत्री भरत पालीवाल ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए विभाग मंत्री विश्वनाथ टांक ने संगठन के कार्यों को समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी छह माह की गतिविधियों को लेकर कार्ययोजना तैयार करने की आवश्यकता बताई।
विभिन्न आयोजनों की तैयारियों पर चर्चा-
बैठक में अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष, संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती, अखंड भारत संकल्प दिवस, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस, दुर्गाष्टमी, महर्षि वाल्मीकि जयंती, दीपोत्सव, गोपाष्टमी, हितचिंतक अभियान एवं शौर्य दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।
नवीन दायित्वों की घोषणा-
बैठक के दौरान जिला एवं प्रखंड स्तर पर नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। निंबाहेड़ा में जिला समरसता प्रमुख विजय माली, धर्म प्रसार प्रमुख गोविंद पाटीदार, मठ-मंदिर प्रमुख चंचल आमेटा, नगर बजरंग दल संयोजक प्रकाश चंद्र जाट, सहसंयोजक कुलदीप वैष्णव, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख नाथूलाल कदमालिया तथा सह प्रचार प्रमुख कन्हैया नाथ को दायित्व सौंपे गए।
निंबाहेड़ा ग्रामीण प्रखंड में उपाध्यक्ष सोहनलाल मेनारिया, सहमंत्री प्रदीप जायसवाल; छोटी सादड़ी में संयोजक सूचित पाटीदार, सहसंयोजक नागेश माली एवं भव्य जैन तथा विधि प्रमुख नंदकिशोर जनवा को जिम्मेदारी दी गई। भदेसर में बजरंग दल संयोजक प्रवीण मेनारिया को दायित्व सौंपा गया।
डूंगला प्रखंड में अध्यक्ष मुकेश व्यास, उपाध्यक्ष उदयलाल गायरी, मंत्री अंबालाल मेनारिया, संयोजक मनीष सोनी, सहसंयोजक पंकज खटीक, गौरक्षा प्रमुख अरविंद गायरी, प्रचार प्रमुख गोपाल मेनारिया एवं दुर्गा वाहिनी संयोजिका श्वेता सामर को दायित्व दिए गए।
बड़ी सादड़ी प्रखंड में सहमंत्री दिनेश माली, संयोजक राहुल माली, धर्म प्रसार सहप्रमुख बलवीर सिंह, मातृशक्ति सहसंयोजिका तनुजा आमेटा, दुर्गा वाहिनी सहसंयोजिका पद्मा सेन एवं शक्ति साधना केंद्र प्रमुख भारती सालवी को नवीन जिम्मेदारियां दी गईं।
बैठक में जिला कार्यकारिणी के सुरेश कुदाल, लक्ष्मण सोनी, अर्जुन मेनारिया, हेमलता लढ्ढा एवं मीना राठौड़ सहित प्रखंड स्तर के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला संयोजक शमशेर सिंह बम्बोरी ने किया तथा आभार जिला अध्यक्ष प्यारचंद सेन ने व्यक्त किया।