नीमच। मिराज सिनेमा के समीप स्थित हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 13वां उर्स मुबारक धार्मिक एवं सूफियाना माहौल में संपन्न हुआ। दो दिवसीय उर्स में बड़ी संख्या में जायरीन ने भाग लिया और बाबा की दरगाह पर अकीदत के साथ चादर पेश कर दुआएं मांगी।
खिदमतगुजार शकील बाबा बांसवाड़ा ने बताया कि उर्स के पहले दिन सुबह 9 बजे कुरानख्वानी तथा शाम 5 बजे चादर पेश करने की रस्म अदा की गई। दूसरे दिन सोमवार को सुबह 10 बजे लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जायरीन ने शिरकत की।
उर्स के दौरान हाजी अकरम उमर कव्वाल पार्टी ने सूफियाना कलाम पेश किए। आध्यात्मिक माहौल में जायरीन ने कव्वाली का आनंद लिया। इसके बाद तड़के 4 बजे गुस्ल एवं संदल की रस्म अदा की गई। साथ ही रंग और कुल की रस्म भी संपन्न हुई।
उर्स में मध्यप्रदेश सहित गुजरात, राजस्थान और हैदराबाद से बड़ी संख्या में जायरीन शामिल हुए। इस अवसर पर सलीम पठान कुवैत, रहमत पठान कुवैत, हसन अली सादिक पठान (लाइनमैन, मंदसौर), मोहम्मद सादिक, अंसार सैलानी अनसिंग, शेख सैयद पठान कमेटी सदर सलीम खान, एडवोकेट शाहिद खान, रेहान पठान, आदिल खान सहित अनेक अकीदतमंद मौजूद रहे।