चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारीज प्रतापनगर सेवा केंद्र पर श्रावण मास के अवसर पर विश्व कल्याण की भावना से राजयोग तपस्या का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाई-बहन राजयोग साधना में सहभागिता कर रहे हैं।
राजयोगिनी बीके आशा दीदी ने बताया कि राजयोग स्वयं परमपिता परमात्मा शिव द्वारा सिखाया गया योग है। इसके माध्यम से आत्मा परमात्मा का स्मरण करती है। उन्होंने कहा कि नियमित राजयोग साधना से मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।
बीके अनीता दीदी ने कमेंट्री के माध्यम से उपस्थित भाई-बहनों को राजयोग का अभ्यास कराया। इस अवसर पर सुभाष पुरोहित, बालकिशन, मनोज, देवकिशन, जया बहन, अनीता, अंजू सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।