निम्बाहेड़ा। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों और 16 अगस्त को निम्बाहेड़ा में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा कार्यालय निम्बाहेड़ा में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में छोटीसादड़ी नगर भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में विधायक श्रीचंद कृपलानी ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और प्रस्तावित दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ सक्रिय भूमिका निभाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी और तत्परता से जुटने का आह्वान किया।
बैठक में 16 अगस्त को अमित शाह एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निम्बाहेड़ा आगमन को लेकर व्यवस्थाओं, तैयारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दायित्व सौंपने और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, प्रतापगढ़ जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, जिला महामंत्री रवि जोशी, जिला उपाध्यक्ष वरदीचंद धाकड़, नगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निम्बाहेड़ा पश्चिम ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र माली, विस्तारक बालमुकुंद गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को गति देने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया गया।